सीडीएस-1 2023 अधिसूचना जारी, CDS के लिए परीक्षा तिथि, रिक्त पद और एग्जाम पैटर्न जारी| CDS-1 2023 अधिसूचना 21 दिसंबर 2022 के लिए जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार इस आर्टिकल में दिए गए लिंक पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
CDS-1 2023 ऑफिसियल नोटिफिकेशन:-
- संयुक्त रक्षा बल (सीडीएस) परीक्षा: यूपीएससी ने 921 दिसंबर 2022 को सीडीएस 1 2023 परीक्षा के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी हर साल दो बार सीडीएस परीक्षा आयोजित करता है। सीडीएस परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती होना चाहते हैं। संयुक्त रक्षा सेवा या सीडीएस द्वारा भारतीय सेना में अधिकारियों की भर्ती की जाती है। भारतीय सेना, वायु सेना और जल सेना में भर्ती के लिए भी यूपीएससी द्वारा एक संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
यूपीएससी हर साल सीडीएस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित करता है, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी (देहरादून), भारतीय नौसेना अकादमी (गोवा), वायु सेना अकादमी (हैदराबाद) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (चेन्नई) में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है। यूपीएससी का काम परीक्षा आयोजित करना और अकादमियों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करना है।
CDS-1 2023 नोटिफिकेशन की मुख्य पॉइंट:-
सीडीएस परीक्षा तीनो भारतीय सशस्त्र बलों में से एक भर्ती के लिए परीक्षा है। हालांकि तीन भारतीय अकादमियों में भर्ती के लिए अलग-अलग योग्यता का होना जरुरी है और जो उम्मीदवार सभी सीडीएस की सभी जरुरी योग्यताओ को पूरा करता है, उसी उम्मीदवार को सीडीएस परीक्षा के लिए चुना जाता है। सीडीएस, परीक्षा, योग्यता मापदंड, परीक्षा का पैटर्न, वेतन और चयन प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी आपको नीचे आर्टिकल में दी गई हैं।
संगठन | संघ लोक सेवा आयोग |
परीक्षा का नाम | CDS-1 2023 |
रिक्तियां | 341 |
सीडीएस-1 2023 date | 21 दिसंबर 2022 |
सीडीएस ऑनलाइन Application | 21 दिसंबर 2022 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षा |
लिखित परीक्षा की भाषा | Hindi or English |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
प्रश्नों के प्रकार | MCQ |
सीडीएस-2 परीक्षा की अवधि | 2 घंटे (प्रत्येक पेपर) |
नौकरी का स्थान | All India |
आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
सीडीएस नोटिफिकेशन 2023 डेट्स:-
यूपीएससी सीडीएस-1 2023 नोटिफिकेशन का पीडीएफ यूपीएससी द्वारा 21 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया गया है। पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यूपीएससी सीडीएस-1 2023 अधिसूचना, जो जारी की गई है,, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छुक महिला उम्मीदवारों के लिए OTA सहित कई भर्तीयां शामिल हैं।
CDS-1 2023 ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड
CDS-1 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
CDS-1 2023 अधिसूचना: महत्वपूर्ण तिथियां:-
सीडीएस भारत की एक बहुत ही जानी मानी परीक्षा है और हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठते हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। सीडीएस 2023 प्रथम परीक्षा के लिए आवेदन यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर शुरू हो गए हैं।
हम आपसे यही कहना चाहेंगे कि इस साल उम्मीदवारों को सीडीएस की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए क्योंकि हर साल उम्मीदवारों के बीच में कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है। उम्मीद है कि उम्मीदवार जरुरी सीडीएस पात्रता मानदंड के अनुसार अपनी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
सीडीएस 2022 इवेंट्स | सीडीएस-1 2023 | सीडीएस-2 2023 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 21 दिसंबर 2022 | 17 मई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 जनवरी 2023 | 6 जुलाई 2023 |
परीक्षा तिथि | 16 अप्रैल 2023 | 3 सितंबर 2023 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि | To be notified | To be notified |
परिणाम दिनांक | To be notified | To be notified |
सीडीएस-1 2023 कुल पद:–
सीडीएस-1 2023 की परीक्षा में संयुक्त सभी श्रेणियों के लिए कुल 341 पदों की घोषणा की गई है। आप नीचे आर्टिकल में कुल पदों को चेक कर सकते हैं।
सेना का नाम – पदों की संख्या
भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून 100
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला 22
वायु सेना अकादमी, हैदराबाद 32
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई, (एसएससी पुरुष) 170
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई, (एसएससी महिला) 17
कुल पद 341
CDS-1 2023 अधिसूचना: पात्रता मानदंड:-
सीडीएस परीक्षा 2023 की योग्यता के लिए उम्मीदवार का अविवाहित होना जरुरी है और साथ ही भारतीय नागरिक होना भी जरुरी है।
CDS परीक्षा 2023,शैक्षिक योग्यता:-
इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले शिक्षा योग्यता के बारे में अच्छी तरह से जानकारी का पता होना चाहिए। यहां हमने सीडीएस 2023 परीक्षा के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता का पूरा विवरण दिया है।
- अकादमी – शैक्षिक योग्यता
भारतीय सैन्य अकादमी – स्नातक डिग्री
भारतीय नौसेना अकादमी – B.E/B.Tech (10+2 with Physics and Maths)
वायु सेना अकादमी – स्नातक, B.E/B.Tech (10+2 with Physics and Maths)
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (पुरुष) – स्नातक डिग्री
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (महिला) – स्नातक डिग्री
CDS परीक्षा 2023 आयु सीमा:-
यहां पर आपको सीडीएस-1 2023 परीक्षा के लिए आयु सीमा दी गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले यूपीएससी द्वारा प्रदान की गई पूर्ण अधिसूचना को पढ़ ले। CDS 2023 परीक्षा के लिए अलग अलग आयु सीमा रखी गई है। भारतीय सैन्य अकादमी(19-24 वर्ष), भारतीय नौसेना अकादमी(19-24 वर्ष), वायु सेना अकादमी(20-24 वर्ष),अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (पुरुष))19-25 वर्ष), अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (महिला)(19-25 वर्ष) रखी गई है।
CDS परीक्षा 2023 आवेदन प्रक्रिया:-
1- सबसे पहले उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
2 – यूपीएससी सीडीएस-1 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3 – रेजिस्ट्रेशन भाग-1 पर क्लिक करके अपनी आवश्यक जानकारी अपलोड करें।
4 – रजिस्ट्रेशन भाग-2 में भुगतान विवरण और परीक्षा केंद्र की अपनी पसंद के अनुसार भरें। अपना फोटो अपलोड करें और दिशानिर्देशों के अनुसार हस्ताक्षर करें।
5 – इसके बाद सेव पर क्लिक करें और सबमिट करें।
6 – सबमिट करने के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीऍफ़ निकाल ले।
CDS परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड:-
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि से दो सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी करेगा।
CDS परीक्षा 2023 चयन प्रक्रिया:-
संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है- पहला चरण लिखित परीक्षा का है और दूसरा चरण में साक्षात्कार है। यह परीक्षा यूपीएससी के अंतर्गत आती है और तीनों सेनाओं की परीक्षा इसी के अंतर्गत होती है। यदि उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होता है तो उसे एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। उसके बाद अभ्यर्थी को अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है।
सीडीएस तीन चरण निम्न हैं:-
1 – लिखित परीक्षा
2 – एसएसबी साक्षात्कार
3 – चिकित्सा परीक्षण
4 – मेरिट लिस्ट