ISRO 2023 recruitment notification

ISRO में निकली खाली पदों पर भर्ती , नोटिफिकेशन जारी ,28 साल की उम्र तक के ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते है ,9 जनवरी तक अप्लाई, 25,000 रुपए तक चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी सैलरी।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की तरफ से ISRO में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। ISRO के द्वारा असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के लिए 526 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकला है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए कोई भी ग्रेजुएट उम्मीदवार ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 9 जनवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकता हैं।

ISRO 2023 भर्ती की डिटेल:-

ISRO में निकली इस भर्ती के द्वारा अलग अलग पदों पर कुल 526 पदों की भर्ती की जाएगी। इसमें असिस्टेंट के 339 पद, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 153 पद, अपर डिवीजन क्लर्क के 16 पद और स्टेनोग्राफर के 14 पद भी शामिल है,जिसको इस भर्ती द्वारा भरा जायेगा।

ISRO भर्ती के लिए योग्यता:-

1 – इसरो की इस भर्ती में असिस्टेंट और अपर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए प्रत्येक उम्मीदवार के पास कम से कम 60 फीसदी         अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री कम्पलीट होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान उम्मीदवार को होना जरुरी है।
2 – इसके साथ ही जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भी कम से कम 60           फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन की कम्पलीट डिग्री होनी चाहिए। स्टेनो टाइपिस्ट के रूप में काम करने के लिए उम्मीदवार के         पास एक साल का अनुभव भी जरुरी है। इसके साथ ही इंग्लिश स्टेनोग्राफर के लिए कम से कम 60 शब्द प्रति मिनट की स्पीड         होनी आवश्यक है।

ISRO 2023 की सिलेक्शन प्रोसेस:

इसरो के द्वारा निकली 536 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर ही किया जाएगा। इसरो की इस भर्ती के लिए रिटन टेस्ट का जो आयोजन है ,वो अहमदाबाद, बंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा।

ISRO 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा:-

ISRO 2023 भर्ती के लिए एलिजिबल होने के लिए उम्मीदवार की जो उम्र है ,वो 28 साल से अधिक की नहीं होनी चाहिए।28 साल उम्मीदवार की अधिकतम उम्र होनी चाहिए।

ISRO 2023 भर्ती की एप्लीकेशन फीस:-

ISRO के द्वारा निकली गई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा,जो सामान्य वर्ग से है ,उनको। लेकिन साथ ही हम आपको ये भी बता देते है कि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस में पूरी छूट दी गई है। यानि की उन्हें एप्लीकेशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा।

ISRO 2023 के सेलेक्ट की सैलरी:-

ISRO में 526 पदों पर निकली गई भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने वाले उमीदवारो को शुरुवात में 25 हजार रुपए सैलरी व् भत्ता दिया जायेगा।

ISRO 2023 भर्ती के लिए अप्लाई प्रोसेस:-

1 – इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
2 – होमपेज पर आपको एक लिंक Advt No. ISRO:ICRB:02(A-JPA):2022 दिखेगा ,उस पर क्लिक करना होगा।
3 – अब उम्मीदवार को ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
4 – उम्मीदवारों को साइन अप करके एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा और उसमे अपनी जानकारी को ऐड करना होगा।
5 – सबसे अंत में उम्मीदवार अगर सामान्य वर्ग से है ,तो एप्लिकेशन फीस की पेमेंट कर दें,नहीं तो सबमिट क्लिक पर जाये।
6 – अब अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सब्मिट करें और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।

ISRO 2023 नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें

ISRO 2023 आवेदन करने के लिए क्लिक करें

 

Leave a Comment