एनडीए के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 21 दिसंबर 2022 से शुरू हो गए है। इच्छुक उम्मीदवार इस आर्टिकल के अंत में दिए गए लिंक से NDA-1 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनडीए 2023 एप्लीकेशन फॉर्म:-
आप सभी लोग जानते है ,जो NDA की तैयारी करते है, कि यूपीएससी विभिन्न परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी करता है, जिसमें एनडीए परीक्षा भी शामिल है। एनडीए-1 2023 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन 2023 में शुरू होने वाली भर्ती के लिए 21 दिसंबर 2022 को अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया है। इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 395 है, जिसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 19 पद भी शामिल हैं। भारत की जानी-मानी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए यूपीएससी द्वारा हर साल दो बार एनडीए की परीक्षा आयोजित की जाती है।
NDA -1 2023 ऑफिसियल नोटिफिकेशन:-
UPSC द्वारा 16 अप्रैल 2023 को पूरे भारत में एनडीए और भारतीय नौसेना अकादमी , नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल को जारी किये जायेंगे। उस दिन उम्मीदवार यहाँ से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एनडीए-1 2023 परीक्षा, ऑफिसियल नोटिफिकेशन, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण डेट्स के बारे में सभी जानकारी प्रदान करेंगे।
एनडीए एप्लीकेशन फॉर्म 2023 ओवरव्यू:-
एग्जाम | NDA 2023 Recruitment |
एग्जाम का स्तर | National Level |
आयोजन संघ | UPSC |
आवेदन का तरीका | Online |
परीक्षा का तरीका | Offline |
परीक्षा के 3 चरण | Written Exam
SSB DV |
लिखित परीक्षा: | 16 अप्रैल |
एसएसबी: | After Written Exam |
कुल पद | 395 |
जॉब लोकेशन | All India |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upsc.gov.in |
NDA एग्जाम नोटिफिकेशन:-
एनडीए-1 2023 परीक्षा के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2022 को UPSC द्वारा जारी किया गया है। एनडीए के ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही परीक्षा पैटर्न, एग्जाम डेट्स, पाठ्यक्रम आदि भी जारी कर दिए गए हैं। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एनडीए-1 2023 परीक्षा के बारे में ज्यादा जानने के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हो।
NDA 2023 ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीऍफ़
NDA 2023 एप्लीकेशन फॉर्म:-
NDA परीक्षा के लिए यदि कोई भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को फॉर्म तो उससे पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े। एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इस आर्टिकल के नीचे आपको एनडीए-1 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है,उस पर क्लिक करके उम्मीदवार एनडीए फॉर्म 2023 के लिए अप्लाई के सकते है।
NDA -1 2023 अप्लाई के लिए डायरेक्ट लिंक
NDA 2023 की महत्वपूर्ण डेट्स:-
यूपीएससी एनडीए-1 2023 नोटिफिकेशन डेट 21 दिसंबर 2022, यूपीएससी एनडीए-1 2023 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए प्रारंभिक तिथि 21 दिसंबर 2022, यूपीएससी एनडीए रेजिस्ट्रशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 शाम 6 बजे तक, ऑनलाइन आवेदन वापस लेने की तिथि 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 और एनडीए परीक्षा के लिए तिथि 16 अप्रैल 2023 नोटिफिकेशन में दी गई है।
एनडीए 2023 के लिए आयु सीमा:-
NDA 2023 की परीक्षा के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही, जिनका जन्म 02 जुलाई 2004 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं हुआ हो, वो ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।
एनडीए 2023 के लिए आवेदन कैसे करें:-
उम्मीदवार निम्न चरणों द्वारा आवेदन कर सकते है-
1 – उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और उस पर क्लिक करें।
2 – अपनी सभी जानकारी अपने दस्तावेजों के अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
3 – उम्मीदवार को पार्ट वन और पार्ट टू फॉर्म जमा करने से पहले अपनी पूरी डिटेल को सत्यापित करना होगा।
4 – आवेदन पत्र में भरी गई डिटेल की पुष्टि करने के बाद उम्मीदवारों को अंतिम सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा,जो उन्हें पेमेंट वाले पेज पर डायरेक्ट ले
जायेगा।
5 – ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद उम्मीदवारों ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।
6 – इसके बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीऍफ़ कॉपी निकाल ले।
आपकी जानकारी के लिए बता दू ,की अब लड़किया भी NDA परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।