SSC CHSL 2023 Notification

SSC CHSL 2023 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी,इस भर्ती द्वारा कर्मचारी चयन आयोग ने लगभग 4500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन डेट्स और नयी चयन प्रक्रिया के साथ SSC CHSL 2023 भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। SSC CHSL भारत सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों के लिए उच्च माध्यमिक स्तर के योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हर साल आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की सरकारी परीक्षा है। हर साल ssc द्वारा सरकारी विभागों में SSC CHSL परीक्षा के माध्यम से हजारों पदों पर भर्ती की जाती हैं और हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं।

SSC CHSL 2023 परीक्षा:-

कर्मचारी चयन आयोग हर साल भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में योग्य उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन करता है। SSC CHSL का पूरा नाम कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा आयोजित करेगा ,जिसके द्वारा डाक सहायक (पीए)/ शॉर्टिंग सहायक (एसए), डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), अवर मंडल लिपिक (एलडीसी)/कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड ए) पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जायेगा।

SSC CHSL 2023 ऑफिसियल नोटिफिकेशन:-

भारत सरकार के कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC) / जूनियर सचिवालय सहायक (JSA), पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट (PA / SA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए लगभग 4500 रिक्तियों के लिए SSC CHSL 2023 भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ जारी किया है। इस भर्ती की पूरी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ में दी गई गई है, तो आप इस नोटिफिकेशन को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।

SSC CHSL 2023 ऑफिसियल नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड लिए क्लिक करे  

SSC CHSL 2023 ओवरव्यू:-

परीक्षा का नाम SSC CHSL 2023
SSC CHSL फुल फॉर्म Staff Selection Commission Combined Higher Secondary Level
संचालन विभाग Staff Selection Commission
पद 4500
परीक्षा का प्रकार National Level
आवेदन का तरीका Online
ऑनलाइन आवेदन तिथि 06 दिसंबर 2022 से 04 जनवरी 2023 तक
परीक्षा का तरीका Online
चयन प्रक्रिया टियर 1 और टियर 2
ऑफिसियल वेबसाइट www.ssc.nic.in

 

SSC CHSL 2023 नोटिफिकेशन की महत्वपूर्ण डेट्स:-

स्टेप्स दिनांक
SSC CHSL नोटिफिकेशन 2023 रिलीज डेट 06 दिसंबर 2022
SSC CHSL आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर 2022
SSC CHSL 2023 आवेदन करने की लास्ट डेट 04 जनवरी 2023
SSC CHSL टीयर-1 आवेदन To be notified
SSC CHSL टीयर-1 प्रवेश पत्र To be notified
SSC CHSL परीक्षा तिथि 2022 (टियर -1) फरवरी / मार्च 2023
SSC CHSL  टीयर-2 परीक्षा तिथि To be notified

 

SSC CHSL 2023 भर्ती में पदों की संख्या:-

SSC CHSL अधिसूचना 2023 से एसएससी ने लगभग 4500 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। एसएससी की इस भर्ती के द्वारा एलडीसी/ जेएसए के लिए 1269 पद, पीए/एसए के लिए 3598 पद और डीईओ के लिए 26 पदो सहित कुल 4893 रिक्तियां भर्ती की जाएगी।

SSC CHSL भर्ती 2023 ऑनलाइन फॉर्म:-
SSC CHSL 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 दिसंबर 2022 को SSC CHSL के नोटिफिकेशन को जारी करने के साथ शुरू की गई है। इसके साथ ही SSC CHSL 2023 परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 जनवरी 2023 है। इस भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हो।

 SSC CHSL 2023 भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करे

 SSC CHSL 2023 एप्लीकेशन फीस:-

1 – SSC CHSL भर्ती 2023 में सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए आवश्यक आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

2 – महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, शारीरिक रूप से विकलांग, और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों द्वारा कोई आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

SSC CHSL भर्ती 2023 में आयु सीमा:-

एसएससी द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 साल रखी गई है और साथ ही भारत सरकार द्वारा कुछ वर्ग के उम्मीदवारों को नियमो के अनुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

SSC CHSL भर्ती 2023 शैक्षिक योग्यता:-

1 – LDC/ JSA, PA/ SA, DEO (C&AG में DEO को छोड़कर) जो उम्मीदवार SSC CHSL भर्ती 2023 के लिए आवेदित उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
2 – भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (C&AG) के कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से गणित विषय के साथ साइंस स्ट्रीम में 12 वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

 

Leave a Comment